Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: नरसिंहपुर, मतदाता सूची में मतदाता के आधार नंबर को जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ,मतदाता एनएसव्हीपी एप से ऑनलाइन अपने आधार नंबर को मतदाता सूची में जोड़ सकते है

Aditi News Team

Tue, Aug 2, 2022
मतदाता सूची में मतदाता के आधार नंबर को जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ,मतदाता एनएसव्हीपी एप से ऑनलाइन अपने आधार नंबर को मतदाता सूची में जोड़ सकते है

नरसिंहपुर।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के मतदाताओं के अभिप्रमाणन के लिए आधार नंबर से लिंक करने का अभियान शुरू किया गया है। एनएसव्हीपी एप में जाकर मतदाता सीधे आधार नंबर का अभिप्रमाणन कर सकते है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया गया है। राजनैतिक दलों की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रव्यापी अभियान में सभी राजनैतिक दल सहयोग करें और मतदाताओं को ऑनलाइन या बीलएओ के माध्यम से आधार लिंक कराने के लिए प्रेरित करें। ऐसा करने से मतदाताओं के नाम एक ही स्थान पर रह सकेगा।

एनसीव्हीपी एप किया डाउनलोड

      कलेक्टर श्री सिंह द्वारा बैठक में मौजूद सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों को एनएसव्हीपी एप डाउनलोड करवाया गया।

      अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार वैद्य ने मतदाता सूची में मतदाता का आधार नम्बर जोड़ने के कार्य के बारे में बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। साथ ही आयोग द्वारा कुछ संशोधन किए गए है। फार्म 6, 7, 8 पूर्वानुसार रखे गये है। प्रारूप-8 संशोधित किया गया है, जिसमें एक साथ इपिक संशोधन , मतदाता के नाम का स्थानांतरण, दिव्यांगता चिन्हित करनें का कॉलम रखा गया है। अब सर्विस वोटर अपने मूल निवास पर मतदाता सूची में नाम रखने की पात्रता रख सकेंगे। उनके साथ उनके पति या पत्नी के नाम भी जोड़े जायेंगे। प्रारूप 6 क में अप्रवासी भारतीय एनआरआई भी अपने मूल स्थान में मतदाता सूची में नाम अंकित करा सकेंगे। आधार नंबर के शुरू के 8 नंबर हाईड (गुप्त) रखे जाएंगे तथा आयोग द्वारा आधार नंबर का उपयोग करने के पश्चात मतदाता द्वारा जमा फार्म डबल लॉक में रखा जाएगा, जिनके पास आधार नंबर नहीं हैं, तो उन्हें फार्म की अन्य जानकारी देनी होगी। इसी तरह नये मतदाता जो मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अर्हता रखते हैं वे भी अपने बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। राजनैतिक दल मतदान केंद्रवार संबंधित बीएलओ के माध्यम से इस कार्य में सहभागी बन सकते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान की दी जानकारी,सभी से सहभागिता की अपील

      बैठक में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं सदस्यों और स्वैच्छिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से हर घर तिरंगा अभियान को जन- जन का अभियान बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन अभियानों में व्यापक जनसहभागिता होनी चाहिये। इसके लिए हम सबको मिलकर अभियान चलाना होगा और समन्वित प्रयास करने होंगे। बैठक में उन्होंने सदस्यों से सुझाव लिये। सदस्यों ने निम्नानुसार सुझाव दिये:-

  • सभी अपने- अपने वार्ड की जिम्मेदारी लें, जिससे प्रत्येक घर तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंच जाये।
  • लोगों को राष्ट्रीय ध्वज संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी जाये।
  • तिरंगा फहराने के नियमों एवं मर्यादा का पालन करने की समझाइश दी जाये।
  • बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्ग व्यक्तियों और समाज के सभी वर्गों को कार्यक्रम से जोड़ा जाये।
  • सफाई वाहनों में देशभक्ति गीतों को बजाया जाये।
  • रामधुन मं‍डलियों द्वारा राष्ट्रभक्ति के संदेशों का गायन भी किया जाये।
  • घर के बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा घर पर ध्वजारोहण हो।
  • प्लास्टिक वाले झंडों का इस्तेमाल नहीं किया जाये।
  • जिले के टेंट हाऊस संचालकों, डेकोरेशन एवं बैंड दलों को राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीतों को बजाने के लिए प्रेरित किया जाये।
  • धार्मिक संगठनों के माध्यम से भी अभियान को गति दी जायेगी। धार्मिक स्थलों पर भी झंडा फहराने की सहमति धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दी।
  • स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये।
  • मैराथन दौड़, बाइक रैली, मानव श्रृंखला निर्माण आदि का भी आयोजन हो।
  • आजादी के अमृत महोत्सव की स्मृति में जिला मुख्यालय पर स्मारक बनाने के लिए स्थल चयन भी किया जाये। इसके साथ ही ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज इस तरह से फहराया जाये कि लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहे।

          बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि उक्त अभियान की शुरूआत हम आज से ही प्रारंभ मानें। नरसिंहपुर जिले में हर घर तिरंगा अभियान व्यापक रूप से होगा। उन्होंने कहा कि हम यह न समझे कि यह अभियान तीन दिन का है, बल्कि इसे प्रतिदिन किया जाये। राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन- बान- शान का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज संहिता में हुए संशोधन की जानकारी सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्रदान की जायेगी। उक्त संशोधन के अनुसार अब घर पर भी तिरंगा फहराया जा सकता है। इस अभियान को त्यौहार के रूप में मनाया जाये।

अंकुर अभियान के तहत वायुदूत एप की दी जानकारी

      अंकुर अभियान के तहत कलेक्टर ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे पौधारोपण करें और दूसरों को भी पौधे रोपने के लिए प्रेरित करें। पौधा रोपने के पश्चात वायुदूत एप पर रोपे गये पौधे की फोटो अपलोड की जाये। इस दौरान वायुदूत एप भी डाउनलोड कराया गया

Tags :

जरूरी खबरें