Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: हरदा,बाल संरक्षण समिति के प्रयासों से रुका बाल विवाह

Aditi News Team

Sun, Apr 25, 2021

हरदा। वार्ड क्रमांक 3 खिरकिया में बाल संरक्षण दल द्वारा 24 अप्रैल 2021 को एक बाल विवाह रुकवाया । बालिका की आयु स्कूल की मार्कशीट के अनुसार 4 अक्टूबर 2003 थी और विवाह की दिनांक 26 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई थी। उपस्थित परिजनों को सेक्टर पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास श्रीमती सरिता सरयाम खिरकिया ने बाल विवाह के नुकसान बताएं और 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर भी की जा सकती है। म.प्र. शासन महिला एवं बाल विकास के निर्देश अनुसार वार्ड स्तर पर भी बाल संरक्षण समितियो का गठन किया गया है, जो बाल संरक्षण मुद्दों पर कार्य करेगी।
              समेकित बाल संरक्षण योजना (आई.सी.पी.एस.) अंतर्गत गठित वार्ड स्तरीय बाल सरंक्षण समितियो की सचिव सेक्टर पर्यवेक्षक महिला बाल विकास को बनाया गया है। बाल विवाह की रोकथाम परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास वन्दनवाला सिंह खिरकिया के मार्गदर्शन में किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें