Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

"साधनों का उपयोग करें,उपभोग और आसक्ति से बचें" निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज

अब राखी केवल धागा नहीं,न रिश्तों की कोई रस्म भर है, यह उस विश्वास का नाम है, जो हर रिश्ते के साथ खड़ा है।

पोहा दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल होने की आ रही जानकारी

तराना म्यूजिकल ग्रुप के गायक गायिका कलाकारों ने सुमधुर गीतों के माध्यम से स्वरांजलि दी

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

: हटा,महावीर जयंती पर सिविल अस्‍पताल पहुंचे जैन युवा ,            दर्द, परेशानी को सांझा किया, फल खिलौना दिये

Aditi News Team

Mon, Apr 3, 2023
सामाजिक सरोकार में एक अच्‍छी पहल- डा. यूएस पटैल महावीर जयंती पर सिविल अस्‍पताल पहुंचे जैन युवा ,            दर्द, परेशानी को सांझा किया, फल खिलौना दिये (हटा) दमोह,जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्‍वामी के जन्‍मकल्‍याणक महोत्‍सव पर हटा नगर के युवाओं ने एक नई पहल प्रारंभ की, युवाओ का एक दल सिविल अस्‍पताल पहुंचा जहां इलाज के लिए आये लोग एवं भर्ती मरीजों के दुख दर्द को जाना, उन्‍हे हिम्‍मत दिलाते हुए कहा कि बीमारी से डर नहीं उससे लडने का होसला होना जरूरी है, युवाओं ने कहा कि हम सब आपके साथ है, आज महावीर जयंती की छुट्टी होने के बाबजूद भी सौ से ज्‍यादा मरीज अस्‍पताल इलाज कराने पहुंचे, भाई बहिन करंट की चपेट से घायल हुए तो खून की कमी होने पर भी उनका इलाज हुआ, बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारी के मरीज भी बढी संख्‍या में थे। युवाओ ने सामाजिक सरोकार का दायित्‍व निर्वाहन करते हुए फल, बिस्कुट का वितरण किया, मेडीकल आफीसर डा. यूएस पटैल ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हर दर्द की दवा उसका इलाज नहीं होता है, दर्द को सांझा करने से ही दर्द कम होता है, युवाओ की यह पहल अनुकरणीय है, अस्‍पताल प्रबंधन आप की पहल का आभार करती है। युवाओं ने पोषण पुनर्वास केन्‍द्र एवं गहन शिशु चिकित्‍सा कक्ष में जाकर मासूम बच्‍चों को खिलौना का वितरण किया, जहां पदस्‍थ स्‍टाफ ऊषा चक्रवर्ती, पुष्‍पा सेन ने आभार व्‍यक्‍त किया। बाहुबली, सिंघई आदित्‍य जैन ने सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की बात कही इस अवसर पर डा. भरत तिवारी, संजय जैन, विनय जैन, एडवोकेट विपुल जैन, अजित, तरूण, विवेक, हर्षित, पं.प्रवीण सोनू, सम्‍यक, प्रभांशु, अमित आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें