Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: स्कूलों के छात्र छात्राओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैलियाँ 

Aditi News Team

Thu, Aug 3, 2023
स्कूलों के छात्र छात्राओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैलियाँ गाडरवारा। गत दिवस विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत स्कूलों के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कान्हरगांव के शासकीय हाईस्कूल, ग्राम बारहाबड़ा के शासकीय उ मा विद्यालय, ग्राम बसुरिया के शासकीय उ मा विद्यालय, ग्राम रायपुर के शासकीय उ मा विद्यालय, सालीचौका के शासकीय कन्या उ मा विद्यालय एवं साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भूतखेड़ा की शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान का महत्त्व बताया। रैलियों के आयोजन में प्राचार्य ए के रघुवंशी, कमल सतारे, गजेंद्र कौरव , राजेश कौरव, यशपाल राजपूत , देवेंद्र कौरव सहित छात्र छात्राओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें