Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: सिहोरा, सरकार की अनदेखी से आक्रोशित सिहोरा,जिला के लिए 16 से अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान

Aditi News Team

Sat, Aug 12, 2023
रिपोर्टर अनिल जैन सिहोरा सरकार की अनदेखी से आक्रोशित सिहोरा,जिला के लिए 16 से अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान सिहोरा,- सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर विगत 2 वर्ष से चल रहे आंदोलन पर सरकार के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से संपूर्ण सिहोरा में आम नागरिक आक्रोशित हो उठा है। शुक्रवार को नगर के व्यापारियों प्रबुद्ध जनों और युवाओं ने एक बैठक का आयोजन किया और सिहोरा के सम्मान के लिए आर-पार की लड़ाई का संकल्प लिया ।अब आगामी 16 अगस्त से संपूर्ण सिहोरा खितौला को अनिश्चितकालीन रूप से बंद रखा जाएगा । सिहोरा वासी अब किसी भी स्थिति में जिला की मांग पूरी कराना चाहते है। *एक दिन पूर्व स्वाभिमान यात्रा -* इसके साथ ही सभी उपस्थित जनों ने यह संकल्प भी लिया कि आगामी 15 अगस्त को सिहोरा स्वाभिमान यात्रा का आयोजन नगर के प्रमुख सड़कों से करते हुए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा और इसके बाद 16 से संपूर्ण बंद की शुरुआत होगी।नाराज लोगो ने बैठक समाप्ति के बाद रात 9बजे ही सिहोरा में एक रैली निकाल दी। इस बैठक में सिहोरा के नीतेश खरया,आनंद प्रकाश जैन,रमाशंकर चौरसिया,विजय जानवानी,कान्हा पांडे, सैंकी जैन,आशीष सोनी,ऋषभ दिवेदी,धीरज तिवारी,राजा दुबे,सौरभ सरावगी,एकता ठाकुर,संदीप ब्यौहार,प्रभात कुररिया,नीरज सोनी,संतोष पांडे,कमल किशोर गुप्ता,संचय ताम्रकार, अभिजीत पाठक,राहुल तिवारी,पवन उपाध्याय,विक्रम सोनी,अनुराग साहू सहित लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें