Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: सिहोरा, नवागत एसडीओपी पारुल शर्मा से पत्रकारों ने की मुलाकात प्रेस क्लब सिहोरा के सभी पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ से किया स्वागत

Aditi News Team

Tue, May 9, 2023
नवागत एसडीओपी पारुल शर्मा से पत्रकारों ने की मुलाकात प्रेस क्लब सिहोरा के सभी पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ से किया स्वागत नवागत सिहोरा एसडीओपी पारुल शर्मा से प्रेस क्लब सिहोरा के सभी पत्रकारों ने की मुलाकात. प्रेस क्लब सिहोरा के सभी पत्रकारों ने पुष्प गुच्छ से नवागत एसडीओपी का किया स्वागत. पत्रकारों ने चर्चा के दौरान शहर की समस्याओं की ओर नवागत एसडीओपी का ध्यान आकर्षित कराया जैसे यातायात समस्या. रेलवे क्रॉसिंग में जाम की समस्या . सिहोरा में नशे की लत की ओर बढ़ता युवा. ढाबा में बिकने वाली अवैध शराब. जुआ सट्टा शहर में नो एंट्री और सिहोरा के पुराने बस स्टैंड में बेतरतीब यातायात व्यवस्था आदि समस्याओं से पत्रकारों ने एसडीओपी को अवगत कराया. एसडीओपी ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और बताया कि धीरे-धीरे यह सभी समस्याओं का हल पुलिस निकाल लेगी और पत्रकारों की बताई हुई समस्याओं पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी. एसडीओपी पारुल शर्मा ने आस्था अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा एवं स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के कॉन्फिडेंस लेवल को बढ़ाने की बात कही. प्रेस क्लब के चंद्रमणि तिरपाठी, अनिल जैन, एहसान अंसारी, विजय तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, अनिल अग्रवाल, पवन यादव,सुनील तिवारी, मनीष श्रीवास्, प्रशांत बाजपेई,  गंगा पटेल, रिजवान मंसूरी,दिनेश सोनी ,शशांक तिवारी,सचिन पांडे एवं अन्य पत्रकार मौजूद रहे । रिपोर्टर अनिल जैन सिहोरा

Tags :

जरूरी खबरें