Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: सार्वजनिक स्थानों पर जलेंगे अलाव

Aditi News Team

Mon, Dec 5, 2022
कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने वर्तमान में ठंड के असर के दृष्टिगत नगर पालिका/नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशों में कहा है कि नगरीय क्षेत्रों में दूर-दराज से आने वाले नागरिकों एवं आमजनों, रैनबसेरा में रूकने वाले व्यक्तियों का ठंड से बचाव किए जाने के लिए शहरी क्षेत्रों में बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, अस्पतालों एवं अन्य आवश्यक सार्वजनिक स्थानों में, जहां लोगों को आना-जाना एवं रूकना पड़ता है, वहां पर ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाए जाने की व्यवस्था की जाए ताकि ठंड के कारण जिले में स्वास्थ्य हानि न हो सके। जहां-जहां अलाव जलाये गए हैं, वहां पर पर्याप्त लकड़ी की व्यवस्था हो, इस संबंध में संबंधित नगरीय निकाय के सीएमओ मॉनिटरिंग करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें