Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र ने ध्वजायात्रा का किया पुष्प वर्षा से स्वागत

Aditi News Team

Wed, Jul 26, 2023
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र धाकड़ ने पुष्प वर्षा कर ध्वजा यात्रा का किया स्वागत KamarRana रायसेन /उदयपुरा---रायसेन जिले के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर देवेंद्र धाकड़, निस्वार्थ अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं ही कारण है कि क्षेत्र की जनता उन्हें असीम प्यार करती है, विशेष तौर पर बरेली उदयपुरा, देवरी क्षेत्र के लोगों में वह काफी लोकप्रिय हैं। उनके द्वारा उदयपुरा विधानसभा में   अनेकों सामाजिक कार्य किए गए हैं, यह कारण है कि उदयपुरा विधानसभा के लोगों के दिलों में डॉक्टर देवेंद्र बसे हुए हैं।

उदयपुरा में महाकाल सेवा समिति द्वारा विशाल ध्वजा यात्रा निकाली गई जो कि उदयपुरा के शनि मंदिर बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए  मृगननाथ पहुंची,

जहां माखन चोर गौशाला में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र धाकड़ द्वारा इस ध्वजा यात्रा में सम्मिलित हजारों लोगों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और उन सभी को जलपान कराया

 इस यात्रा में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष गिरजेश प्रताप सिंह राजपूत समेत भारी संख्या में  लोग शामिल हुए।

Tags :

जरूरी खबरें