Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

: सागर,ड्रिप सिंचाई पद्धति एवं मल्चिंग का उपयोग कर गंगाराम ने लगाई तरबूज की फसल - खुशियों की दास्तां

Aditi News Team

Sun, Feb 28, 2021

सागर । जिले के जैसीनगर विकासखंड के अनेक ग्रामों के किसान उद्यानिकी विभाग की उच्च तकनीकी अंतर्गत ड्रिप सिंचाई पद्धति एवं मल्चिंग का उपयोग कर सब्जियों की खेती कर अधिक आय अर्जित कर रहे है।
जैसीनगर के ग्राम बिजोरा के किसान गंगाराम ने बताया कि मैंने लगभग 1 हेक्टेयर जमीन में ड्रिप एवं मल्चिंग का उपयोग कर तरबूज की फसल लगाई है। जिससे कम पानी में अधिक सिंचाई कर रहे हैं एवं मल्चिंग लगाने से खरपतवार पर नियंत्रण हो रहा है।
वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी आरके मिश्रा ने बताया कि जैसीनगर के ग्राम सिंगना, मुहली, सिमरिया, सहजपुरी, मनक्याई सहित अनेक ग्रामों के किसानों ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग से अनुदान प्राप्त कर ड्रिप संयंत्र स्थापित किए हैं। प्लास्टिक मल्चिंग भी अनुदान प्राप्त की है। परंपरागत खेती से हटकर उच्च तकनीक का उपयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें