Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: संयुक्त किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में शाकिर भवन मे सम्पन्न

Aditi News Team

Fri, Nov 11, 2022
नरपुर जिले से जगदीश पटेल हुए शामिल। संयुक्त किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में शाकिर भवन मे आज 10नवंबर को रखी गई जिसमें नरसिंह पुर जिले से संयुक्तकिसान मोर्चा एसकेएम की ओर से मध्यप्रदेश किसान सभा के जगदीश पटेल ने हिस्सेदारी की। एवं जिले की ओर से प्रदर्शन में हजारों की संख्या में पहुंचने की बात रखी।संयुक्त किसान मोर्चे के देशव्यापी आह्वान पर 26 नवम्बर किसान करेंगे राजभवन पर प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चे के देशव्यापी आव्हान के तहत मध्यप्रदेश के किसान भी 26 नवम्बर को मप्र के राजभवन पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के पहले किसान भोपाल के हृदय स्थल यादगार-ए-शाहजहानी पार्क में इकट्ठा होंगे और वहां से जलूस बनाकर राजभवन जाएंगे। इस प्रदर्शन की तैयारी पर चर्चा करने के लिए आज संयुक्त किसान मोर्चे के मध्यप्रदेश के घटक संगठनों की एक बैठक एआईकेएस (अजय भवन) के कार्यालय शाकिर सदन में हुयी और इस प्रदर्शन को सफल बनाने की निर्णय लिया गया। इस प्रदर्शन के साथ संयुक्त किसान मोर्चे की देश तथा प्रदेश स्तरीय मांगों के साथ अलग अलग जिलों के किसानो के प्रमुख मुद्दों से जुड़े ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे। एआईकेएस (अजय भवन) के नेता प्रहलाद बैरागी की अध्यक्षता में हुयी इस बैठक में किसान संघर्ष समिति के डॉ सुनीलम, मप्र किसान सभा के अध्यक्ष बादल सरोज, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, एआईकेकेएमएस के मनीष श्रीवास्तव, किसान जाग्रति संगठन के इरफान जाफरी, जागृत आदिवासी दलित संगठन की माधुरी कृष्णास्वामी, मप्र आदिवासी एकता महासभा के बुध्दसेन सिंह गोंड, लालता प्रसाद कोल के अलावा मप्र किसान सभा के अशोक तिवारी, रामनारायण कुररिया, प्रेमनारायण माहोर, अरुण चौहान, सुरेंद्र जैन, एआईकेएस (अजय भवन) के जनक राठौर, भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के संदीप ठाकुर, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के राजमणि प्रसाद मिश्रा, गुरुप्रसाद कोल, ओबीसी महासभा के एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया, लोकेन्द्र गुर्जर, बीकेयू (टिकैत) के सुभाष मल्होत्रा उपस्थित थे। एकजुटता के रूप में एटक के राज्य महासचिव एस एस मौर्या तथा सीटू के वरिष्ठ नेता गिरिजेश सिंह सेंगर भी शामिल हुए ।

Tags :

जरूरी खबरें