Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: श्योपुर,दो शिक्षक निलंबित

Aditi News Team

Wed, May 17, 2023
श्योपुर । कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय रतोदन के माध्यमिक शिक्षक श्री गिर्राज मीणा को निलंबित कर दिया गया है। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह तोमर द्वारा भी प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुडायता श्री राधेश्याम मीणा के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है। जारी आदेश के अनुसार माध्यमिक शिक्षक श्री गिर्राज मीणा एवं प्राथमिक शिक्षक श्री राधेश्याम मीणा के विरूद्ध बडौदा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध होकर चालान प्रस्तुत हो जाने तथा संबंधित शिक्षक के जेल में निरूद्ध रहने के बावजूद उक्त तथ्य को विभाग से छिपाये जाने के चलते निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। निलंबल अवधि में इन शिक्षको का मुख्यालय बीईओ कार्यालय श्योपुर किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें