Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: शिक्षक ने आंगनबाड़ी केंद्र को दी सामग्री 

Aditi News Team

Sat, Feb 25, 2023
शिक्षक ने आंगनबाड़ी केंद्र को दी सामग्री गाडरवारा। मप्र शासन की एडाप्ट एन आंगनबाड़ी योजना में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग सहयोग कर आंगनबाड़ियों के हितार्थ बेहतर कार्य कर रहे है। इसी कड़ी में अब सरकारी शिक्षक भी सामने आए है। समीपी ग्राम सांगई गत दिवस एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षाविद गिजु भाई सम्मान से सम्मानित मधुसूदन पटैल ने एडाप्ट एन आंगनबाड़ी योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेकर केंद्र में सामग्री प्रदान की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में शिक्षक के के राजौरिया द्वारा तैयार आकर्षक 11 पेंटिग प्रदान की । इसके अलावा केंद्र के बच्चों को पानी की बॉटल, कम्पास, कलम, स्केच पेन, पेंसिल आदि उपयोगी सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर मधुसूदन पटैल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेकर बच्चों की सेवा करने का अवसर मुझे मिला है। बच्चों के हितार्थ कार्य करते हुए मुझे खुशी हो रही है। भविष्य में भी आंगनबाड़ी केंद्र को मेरे द्वारा हरसंभव सहायता दी जाएगी। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर शिवानी नामदेव, माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता , प्राथमिक शिक्षक सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर, लता कहार, आगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती कहार, सहायिका राधा कहार सहित अनेक बच्चे उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मधुसूदन पटैल शिक्षक होने के साथ साथ समाजसेवी कार्य भी करते रहते है।

Tags :

जरूरी खबरें