Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: शाजापुर,खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें- कलेक्टर जैन,समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिये निर्देश

Aditi News Team

Mon, Jul 12, 2021

शाजापुर। खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी को दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा, सीएमओ शाजापुर श्री भूपेन्द्र दीक्षित उपस्थित थे। साथ ही बैठक में वर्चुअल रूप से अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री प्रकाश कस्बे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
    बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो, इसकी निगरानी रखें। जो लोग खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करते पाए जाते हैं तो उनके विरूद्ध कार्रवाई करें। उन्होंने सीएमएचओ एवं खाद्य निरीक्षक से खाद्य सामग्रियों में मिलावट नहीं हो, इसके लिए खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जाँच करने की कार्रवाई करने के लिए कहा।  उन्होंने राजस्व अधिकारियों को चिट-फंड कंपनियों की संपत्ति की जप्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिये। आबकारी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए उन्होंने सीएमएचओ को सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कहा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी को नकली बीज-खाद विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि सभी पात्र किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती राय ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण करें।

Tags :

जरूरी खबरें