Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: वियतनाम से बौद्ध भिक्षु एक दिवसीय भ्रमण पर आए मध्यप्रदेश

Aditi News Team

Fri, Dec 2, 2022
साँची स्तूप और करुणा बौद्ध विहार भोपाल का किया भ्रमण

वियतनाम से आए बौद्ध भिक्षुओं और आध्यात्मिक गुरूओं का दल आज भोपाल आया। बौद्ध भिक्षुओं की मध्यप्रदेश की यह यात्रा मलेशिया और थाईलैंड में पर्यटन और संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला द्वारा मध्यप्रदेश के बौद्ध सर्किट को बढ़ावा देने और बौद्ध पर्यटन स्थल के रूप में नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए किए गए अंतरराष्ट्रीय दौरों और प्रयासों का प्रतिफल है। दल की राजा भोज विमान तल पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक श्री विवेक श्रोत्रिय ने अगवानी की।

वियतनाम से आए बौद्ध भिक्षुओं और आध्यात्मिक गुरुओं ने एक दिवसीय भ्रमण में साँची के स्तूप और भोपाल में करुणा बौद्ध विहार में भ्रमण किया। साँची के स्तूपों की भव्यता और भगवान बुद्ध की आध्यामिकता का अनुभव कर सभी प्रसन्न हो उठे।

Tags :

जरूरी खबरें