Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

नरसिंहपुर जिले में एक जून से 20 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 623.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है

रोगी कल्याण समिति की बैठक में चिकित्सा उपकरण, मानव संसाधन एवं अस्पताल सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी

राठी तिराहा से पुराना बस स्टैंड की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है जिम्मेदार ध्यान दे

: लोकतंत्र सेनानी सऺघ दिल्ली प्रदेश द्वारा स्वर्ण जयंती सदन सभागार में "आपातकाल काला दिवस का आयोजन किया गया

Aditi News Team

Mon, Jun 27, 2022
लोकतंत्र सेनानी सऺघ दिल्ली प्रदेश द्वारा स्वर्ण जयंती सदन सभागार में "आपातकाल काला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता श्री के. सी. त्यागी ने आपातकाल के अनुभवों को स्मरण करते हुए आव्हान किया कि लोकतंत्र को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु हम निरन्तर प्रयास करते रहें। भगतसिंह सेवा दल के पद्म जितेंद्र सिंह शन्टी ने आपातकाल बन्दियों को वास्तविक लोकतंत्र सेनानी बताया तथा उनके आपातकाल के स॑घर्ष को नमन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व आपातकाल के बन्दी ओ. पी. बब्बर ने अपने आपातकाल के जेल अनुभव का विवरण याद करते हुए जोर दिया कि आपातकाल बन्दियों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष व सा॑सद कैलाश सोनी ने लोकतंत्र सेनानी सऺघ की महत्ता बताते हुए कहा कि आपातकाल की स्मृति को आगे बढाने के लिए लोकतंत्र प्रहरी का गठन किया गया है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विस्तार से भूमिका राष्ट्रीय कार्यालय म॑त्री सतीश शर्मा ने रखी । कार्यक्रम मे राष्ट्रीय सेवा भारती के महा मंत्री श्रवण  तथा मांगेराम  गर्ग, मदन लाल  खुराना, मदन लाल कपूर  तथा पूर्व सांसद राम स्वरूप विधार्थी  के परिवारजन भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।राजन ढी॑गरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का सन्चालन राजकुमार सपडा ने किया।।

Tags :

जरूरी खबरें