Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

: रीवा,प्राकृतिक आपदा के समय रहे संवेदनशील,एनडीआरएफ टीम संकट के समय करती है मदद

Aditi News Team

Fri, Mar 5, 2021

रीवा। प्राकृतिक आपदा बाढ़, भूकंप, अग्नि दुर्घटना के समय निपटने के लिये पूर्व से ही पूरी तैयारी कर मुस्तैद रहना चाहिये। बाढ़ के समय नदी के किनारे बसे लोगों को बाढ़ की संभावना से पहले ही सुरक्षित स्थानों में ले जाना चाहिये। उक्ताशय की जानकारी एनडीआरएफ की टीम के पवन कुमार भास्कर ने दी।
    पवन कुमार भास्कर ने बताया कि एनडीआरएफ की वर्तमान में 12 टीमे काम कर रही है। 3 टीमों का और गठन किया जा रहा है। उपरोक्त टीम मध्यप्रदेश की समस्त जिलों में तथा उत्तर प्रदेश के 56 जिलो में काम कर रही है। एनडीआरएफ की टीम द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के साथ ही अग्नि दुर्घटना, गैस लीकेज एवं अन्य मानव निर्मित दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की एवं परिवारों की जान बचाई जाती है। एनडीआरएफ टीम 7 वर्ष पूर्व गठित किया गया था तबसे यह टीम व्यक्तियों की रक्षा का महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि जिले में बाढ़ भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाओं में राहत कार्य चलाने के लिये होमगार्ड, एवं अन्य टीमों को तैयार करना चाहिये। जिले में गोतखोंरों की पहचान कर उनका सूची करण करे। लाइफ जैकेट, लाइफ वोट, सर्च लाइट, रस्सा जैसे जरूरी उपकरण पूर्व से ही तैयार रखी जाय। बैठक में वन मण्डलधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, जिला पंचायत सीईओ स्वप्निल वानखेड़े, अपर कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माला त्रिपाठी, अंजलि दुबे, अनुविभागीय दण्डाधिकारी फरहीन खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें