Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक ने लिखी राष्ट्रीय पर्वों की उपयोगिता पर किताब 

Aditi News Team

Mon, Jun 5, 2023
राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक ने लिखी राष्ट्रीय पर्वों की उपयोगिता पर किताब गाडरवारा। क्षेत्र के चीचली विकासखंड अंतर्गत ग्राम सलगापुर की शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक एवं राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक विपिन फौजदार ने विद्यालयों में राष्ट्रीय पर्वो पर उपयोगी पुस्तक राष्ट्र निर्माण के सोपान का लेखन किया है। बीते दिवस उन्होंने पुस्तक की प्रकाशित प्रतियां जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी ,जिला शिक्षा परियोजना समन्वयक आरपी चतुर्वेदी एवं जिला रमसा प्रभारी जी एस पटैल को सादर भेंट की l उक्त अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री कुर्मी ने विपिन फौजदार द्वारा लिखित पुस्तक राष्ट्र निर्माण के सोपान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये पुस्तक विद्यालयों में राष्ट्रीय पर्वों पर उपयोगी साबित होगी l

Tags :

जरूरी खबरें