Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 21 एवं 22 नवम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगे,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Aditi News Team

Sun, Nov 20, 2022
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 21 एवं 22 नवम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगे,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल नरसिंहपुर। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 21 एवं 22 नवम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल सोमवार 21 नवम्बर को दोपहर 1.45 बजे जबलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर हेलिपैड नरसिंहपुर दोपहर 2.15 बजे आएंगे और सर्किट हाउस नरसिंहपुर दोपहर 2.25 बजे पहुंचेंगे। राज्यपाल का सर्किट हाउस में दोपहर 2.25 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद राज्यपाल यहां अपरान्ह 3 बजे से 3.45 बजे तक जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद श्री पटेल का समय आरक्षित रखा गया है और वे यहां रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार 22 नवम्बर को राज्यपाल नरसिंहपुर से प्रातः 9.30 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर ग्राम गोरखपुर के ट्राइबल हॉस्टल प्रातः 10.30 बजे पहुंचेंगे और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद श्री पटेल पूर्वान्ह 10.50 बजे से 11.10 बजे तक गोरखपुर में आयोजित सिकिल सेल एनीमिया स्वास्थ्य शिविर का भ्रमण करेंगे। तत्पश्चात राज्यपाल गोरखपुर में शासकीय हाई स्कूल गोरखपुर के नवनिर्मित भवन का उदघाटन करेंगे। वे यहां पौधरोपण करने के बाद विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे राज्यपाल ग्राम चौपाल में ग्रामीणों के साथ विचार- विमर्श करेंगे और हितलाभ वितरित करेंगे। तत्पश्चात राज्यपाल दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के घर भोजन करेंगे। इसके बाद राज्यपाल हेलीपैड कोदरास कलां के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल दोपहर 2.20 बजे कोदरास कलां से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें