Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: राज्यपाल श्री पटेल ने स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन पचमढ़ी में स्वागत समारोह में दी शुभकामनाएँ

Aditi News Team

Wed, Aug 16, 2023

राज्यपाल श्री पटेल ने स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन पचमढ़ी में स्वागत समारोह में दी शुभकामनाएँ

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन पचमढ़ी में स्वागत समारोह में आमंत्रित अतिथियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। सेना के बैंड द्वारा सुमधुर रागनियों की प्रस्तुतियाँ दी गई। बैंड की धुनों ने देशप्रेम और राष्ट्र- भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित कर श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। स्वागत समारोह में राज्यपाल श्री पटेल की पत्नी श्रीमती नर्मदाबेन पटेल भी मौजूद थी। समारोह में जन-प्रतिनिधि, विश्वविद्यालयों के कुलपति, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, सेना, पुलिस, न्यायिक सेवा और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, तकनीकी शिक्षा, उच्च एवं शालेय शिक्षा के मेधावी छात्र-छात्राएँ, उत्कृष्ट खिलाड़ी, मेधावी विद्यार्थी एवं उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी, इंस्पायर पुरस्कार विजेता, निक्षय मित्र, स्व-सहायता समूह के सदस्य और गणमान्य नागरिक शामिल थे। राज्यपाल श्री पटेल ने सेना के बैंड प्रमुख मेजर श्री अशोक कुमार को शॉल, स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल, बैंड के सदस्यों के साथ समूह चित्र में शामिल हुए।

Tags :

जरूरी खबरें