Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: रविंद्र भवन में आयोजित

Aditi News Team

Mon, Nov 7, 2022
"राज्य एवं जिला स्तरीय पुरुस्कार वितरण समारोह में नगरीय पुलिस भोपाल को पुलिस नवाचार के अंतर्गत "कैसी है, आपकी पुलिस प्रकोष्ठ" व "नगरीय सेवा प्रदाय और सुशासन" हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार मिला-रविन्द्र भवन में आयोजित "राज्य एवं जिला स्तरीय पुरुस्कार वितरण समारोह" के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देउस्कर, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विनीत कपूर एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री अजय मिश्रा को पुलिस नवाचार के अंतर्गत "कैसी है, आपकी पुलिस प्रकोष्ठ" पुलिस उत्तरदायित्व बढ़ाने एवं जनोन्मुखी पुलिस कार्य व्यवस्था लागू करने के लियेव "नगरीय सेवा प्रदाय और सुशासन" हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) प्रदान किया गया।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला (अपराध पुलिस मुख्यालय) श्रीमती प्रज्ञा ऋचा को सम्मान अभियान(असली हीरो) हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया तथा हॉक फ़ोर्स सेनानी बालाघाट श्री पुनीत गहलोत व सहायक सेनानी श्री रजनीश कौल को मध्यप्रदेश गौरव सम्मान प्रदान किया गया। आजादी की 75वी वर्षगांठ "अमृत महोत्सव" के अवसर पर पुलिस व प्रशासन के बीच उत्कृष्ट संयोजन कर तिरंगा अभियान के तहत बेहतर प्रदर्शन व ब्लड डोनेशन केम्प के आयोजन हेतु आरआई भोपाल श्री दीपक पाटिल को पुरस्कार प्रदान किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें