Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: मै हूं अभिमन्यु-2’’ के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली का किया गया आयोजन, शामिल हुए बडी संख्या में स्कूली छात्र-छात्रा एवं आमजन।

Aditi News Team

Thu, Aug 10, 2023
नरसिंहपुर,विशेष जागरूकता अभियान ‘‘मै हूं अभिमन्यु-2’’ के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली का किया गया आयोजन, शामिल हुए बडी संख्या में स्कूली छात्र-छात्रा एवं आमजन। उल्लेखनीय है कि महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 01.08.2023 से 15.08.2023 तक बालिकाओं, महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान ‘‘मै हूं अभिमन्यु-2‘‘ संचालित किया जाना है। जागरूकता शिविर आयोजित कर आमजनों को किया गया जागरूक :- आज स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड में जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन किया गया जिसमे महिला पुलिस थाना प्रभारी दिव्या सनोडिया के साथ पुलिस टीम द्वारा बालक बालिकाओं एवं घूमने आए लोगो को महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे अपराधो एवम ऐसे अपराधो की रोकथाम हेतु बने कानूनों के बारे समझाया गया साथ ही उपस्थित बालक बालिकाओं उनके परिजनों को जेंडर सेंस्टाइजेशन के संबंध में समझाया एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 आदि का प्रचार प्रसार किया एवं समस्त उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवाई गई।

Tags :

जरूरी खबरें