Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्रामीण महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिये स्व-सहायता समूहों को आर्थिक मदद दी जा रही है

Aditi News Team

Sat, Oct 29, 2022

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्रामीण महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिये स्व-सहायता समूहों को आर्थिक मदद दी जा रही है। ग्रामीण महिलाएँ उसका सद्उपयोग कर न केवल अपनी बल्कि ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को भी नये आयाम दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि समूह की प्रत्येक महिला की मासिक आय 10 हजार रूपये हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान शुक्रवार को #मुख्यमंत्री_जन_सेवा_अभियान में सीहोर जिले के ग्राम अकोला में जन-सेवा शिविर को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनसे संवाद कर समूह के गठन एवं वित्त पोषण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की ड्रेस बनाने का कार्य सिर्फ महिला स्व-सहायता समूहों को ही दिया जाएगा। वे स्वयं कपड़ा खरीद कर ड्रेस सिलने का कार्य करेंगी और स्कूली बच्चों को ड्रेस प्रदाय की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या-पूजन कर किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-सेवा शिविर में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। अकोला सहित समीपवर्ती ग्रामों से प्राप्त मांग-पत्रों पर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की मांग पर गाँव में खेल मैदान के लिये भूमि चिन्हित की जाये और शीघ्र ही खेल मैदान तैयार करें। मुख्यमंत्री ने शिविर में चिन्हित हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप स्वीकृति-पत्र भी दिये।

Tags :

जरूरी खबरें