Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय महिला हॉकी टीम के सम्मान में दिया दोपहर भोज

Aditi News Team

Thu, Sep 30, 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक में खेल का बढ़िया प्रदर्शन किया है। इन बेटियों ने देश के लोगों का दिल जीत लिया। देश के दिल मध्यप्रदेश में इन्हें सम्मानित कर हम अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं। अगले ओलम्पिक में ये बेटियाँ जरूर गोल्ड मेडल जीत कर आएँगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज दोपहर अपने निवास पर भारतीय महिला हॉकी टीम के सम्मान में उनकी तरफ से दिए गए दोपहर भोज के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ओलम्पिक में भारत की महिला हॉकी टीम की सदस्यों ने बहादुरी और कौशल के साथ खेल प्रदर्शन किया। इससे अगली प्रतियोगिताओं में भारतीय महिला हॉकी टीम के और भी अच्छे परफार्मेंस की आशाएँ बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीम की प्रत्येक सदस्य को सांची के स्तूप की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय टीम के कोच श्री तुषार खाण्डेकर को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया।

खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, भारतीय ओलम्पिक संघ एवं एफ.आई.एच के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा, प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गुलशन बामरा, संचालक खेल श्री रवि गुप्ता, संचालक जनसंपर्क श्री आशुतोष प्रताप सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।

भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम में सुश्री रानी रामपाल कप्तान, सविता उप कप्तान, दीप ग्रस एक्का उप कप्तान, वंदना कटारिया, पी. सुशीला चानू, नवजोत कौर, नमिता टोप्पो, मोनिका, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, ई. रजनी, नवनीत कौर, नेहा, लालरेमसियामी, रीना खोखर, उदिता, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी और निशा शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में वंदना कटारिया और ई. रजनी मध्यप्रदेश राज्य महिला अकादमी के एसोसिएट मेम्बर रही हैं। इन दोनों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया है। रीना खोखर, मोनिका और पी. सुशीला चानू मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से ट्रेनिंग ले चुकी हैं।

Tags :

जरूरी खबरें