Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन में कथावाचक पं. मिश्रा से सौजन्य भेंट की

Aditi News Team

Fri, Apr 7, 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन प्रवास के दौरान कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शाल और श्रीफल भेंट कर पं. मिश्रा का सम्मान किया। पं. प्रदीप मिश्रा ने भी मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने भेंट के दौरान कहा कि आज उज्जैन में कपड़े की फैक्टरी के उद्घाटन के बाद बहुत से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के लिये सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उज्जैन में शिव महापुराण की कथा से आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हुआ है। पं. मिश्रा ने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की।

Tags :

जरूरी खबरें