Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नसरूल्लागंज में सीएम राइस स्कूल का किया निरीक्षण कलेक्टर की सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने की पहल की मुख्यमंत्री ने की सराहना

Aditi News Team

Mon, Dec 5, 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नसरूल्लागंज में सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद किया और बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिले के स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने के लिए किए गए नवाचार की सराहना की। इस अभिनव पहल के लिए उन्होंने कलेक्टर और शिक्षकों का हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए यह पहल अनुकरणीय है कि शिक्षक और जनता मिलकर अपने स्कूल की कक्षा को स्मार्ट कक्षा के रूप में परिवर्तित कर दें। उन्होंने कहा ‍कि मैं स्वयं भी शिक्षकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में आऊँगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा‍ कि 12 वीं की क्लास पूरे जिले में अब स्मार्ट क्लास के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। जिससे छात्रों को बेहतर ढंग से शिक्षा प्रदान की जा सकेगी। शिक्षक के रूप में नजर आए मुख्यमंत्री, छात्रों से किए अनेक सवाल मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्लासरूम में जाकर अनेक जीवों के बारे में बच्चों से सवाल पूछे। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि स्कूल आना कैसा लगता है। इस पर बच्चों ने एक स्वर में कहा कि अच्छा लगता है। साथ ही उन्होंने बच्चों से समय के बारे में भी पूछा। बच्चें क्लासरूम में मुख्यमंत्री से मिलकर बेहद प्रसन्न नजर आए।  

Tags :

जरूरी खबरें