Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोपा चम्पा का पौधा

Aditi News Team

Sat, Apr 10, 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में चम्पा का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस वर्ष नर्मदा जयंती पर प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था और वे प्रतिदिन एक पौधा लगा रहे है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चम्पा का पौधा शुभ माना गया है। पौध-रोपण और पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
चम्पा के पौधे का महत्व
चम्पा के फूल सुगन्धित होते हैं। यह एक जड़ी -बूटी भी है। आयुर्वेद के अनुसार, चम्पा के औषधीय गुण से सिर दर्द, कान दर्द, आँखों की बीमारियों में लाभ होता है। पथरी और बुखार में भी चम्पा उपयोगी है। भारत में पूर्वी हिमालय पर चम्पा के पौधे बहुतायत में पाए जाते हैं। चम्पा का उपयोग सजावटी पौधे के रूप में भी किया जाता है।

Tags :

जरूरी खबरें