Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: मुख्यमंत्री ने खाटला पंचायत में बताये पेसा एक्ट के अधिकार

Aditi News Team

Mon, Nov 21, 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान ने कुक्षी के मंडी प्रांगण में पेसा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आयोजित खाटला पंचायत में 4 जनपद के 40 ग्राम पंचायत के सरपंचो को सम्बोधित करते हुए पेसा एक्ट के प्रावधानों के बारे में सरपंचों से सीधी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के साथ ही अन्य कई अधिकार भी ग्राम सभाओं को दिए गए हैं। अब आप लोगों को गाँव को सशक्त बनाना है। आप सब अपनी पंचायतों में पेसा एक्ट के बारे में बताएं। फैसला अब ग्राम सभाओं में होना है। इसलिए गाँव के लोगों में इसके विभिन्न पहलू के बारे में आपको भी जागरूकता लानी है। खाटला पंचायत के दौरान बाग के सरपंच श्री धर्मेंद्र बामनिया ने ग्राम सभाओं को व्यापक रूप से अधिकार संपन्न बनाने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया। निसरपुर के सरपंच श्री अंतिम पटेल ने भी धन्यवाद दिया। इस दौरान सांसद श्री वीडी शर्मा और क्षेत्रीय सांसद श्री छतरसिंह दरबार भी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें