Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: मुकेश बसेड़िया राष्ट्रीय समाजसेवा चेतना अलंकरण से हुए सम्मानित

Aditi News Team

Mon, Nov 21, 2022
मुकेश बसेड़िया राष्ट्रीय समाजसेवा चेतना अलंकरण से हुए सम्मानित संस्कारधानी जबलपुर में अंतराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत वर्तिका संस्था ने राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में प्रदेश की 20 राष्ट्रीय विभूतियों के साथ गाडरवारा नगर के 20 वर्ष से सतत पीड़ित मानव सेवा संलग्न में वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया को वर्तिका राष्ट्रीय समाज चेतना अलंकरण से सम्मानित किया उपरोक्त सम्मान के संयोजक जबालपुर के वरिष्ठ गीतकार ,गजलकार , जावेद नाज द्वारा किया गया।उपरोक्त सम्मान कार्यक्रम में विधायक विनय सक्सेना संस्कारधानी जबलपुर शहर के महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नु भैया , नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य व वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य भगवद द्विवेदी ,कृष्णकांत चतुर्वेदी , के विशिष्ट आतिथ्य तथा वर्तिका के संयोजक विजय नेमा अनुज,गाडरवारा शहर के वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार व वर्तिका के प्रांतीय अध्यक्ष कुशलेन्द्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश पाठक "प्रवीण",वरिष्ठ साहित्यकार कवि प्रांतीय सचिव विजय नामदेव, ने कार्यक्रम का सफल संयोजन कर प्रदेश की विशिष्ट विभूतियों का सम्मान किया। वर्तिका के प्रांतीय अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे नगर गाडरवारा से समाजसेवा के क्षेत्र में मुकेश बसेड़िया का सम्मान कर हम गौरान्वित है । संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध गजलकार जावेद नाज ने कहा कि सेवा के क्षेत्र मुकेश के कार्य प्रदेश स्तर पर अनुकरणीय है। उपरोक्त कार्यक्रम में गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल के गीतकार श्याम वैरागी मंडला,डॉ वशिष्ठ अनूप बनारस,महव जबलपुरी,सलिल तिवारी सलिल, श्री पद कांयदे, बनारस,आदि का सम्मान हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें