Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: मिशन लाइफ के अंतर्गत जनजागृति कार्यक्रमो से जुड़ी गतिविधियां जारी  सीएम राईज स्कूल के ईको क्लब के माध्यम से हो रहा आयोजन 

Aditi News Team

Thu, Jun 1, 2023
मिशन लाइफ के अंतर्गत जनजागृति कार्यक्रमो से जुड़ी गतिविधियां जारी सीएम राईज स्कूल के ईको क्लब के माध्यम से हो रहा आयोजन गाडरवारा। जिले की कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के सतत मार्गदर्शन में साईंखेड़ा के सीएम राईज विद्यालय के ईको क्लब द्वारा मिशन लाइफ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज मे जनजागृति का संदेश दिया जा रहा है। ईको क्लब प्रभारी भानु प्रताप राजपूत द्वारा प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में 18 मई से शुरू हुई गतिविधियों में सिंगल यूज प्लास्टिक, जल सरंक्षण, ऊर्जा संरक्षण, स्वस्थ जीवन शैली, सतत भोजन पद्धति के अलावा साईंखेड़ा के तालाब किनारे सफाई आदि कार्य किये जा रहे है। उक्त गतिविधियां 5 जून तक प्रतिदिन कराई जाएंगी।

Tags :

जरूरी खबरें