Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: महिला सुरक्षा को लेकर सजग पुलिस नरसिंहपुर पुलिस, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शुरू किया ये खास अभियान, ऐसे लगेगी अपराधों पर लगाम, हेल्पलाईन नम्बरों की दी जा रही जानकारी।

Aditi News Team

Fri, Jun 23, 2023
पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में महिला सुरक्षा को लेकर सजग पुलिस नरसिंहपुर पुलिस, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शुरू किया ये खास अभियान, ऐसे लगेगी अपराधों पर लगाम, हेल्पलाईन नम्बरों की दी जा रही जानकारी। ➡️ *अभियान का मुख्य उद्देश्य :-* पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देश पर नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला और युवतियों की सुरक्षा एवं उन पर घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं महिला और युवतियों को जागरूक करना है। ➡️ *नरसिंहपुर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को देखते हुए शुरू किया अभियान :-* अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदात अधिकतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर के दौरान घटित होती हैं। इसे ही ध्यान रखते हुए नरसिंहपुर पुलिस द्वारा बस, ऑटो एवं अन्य साधनों में सफर कर रहीं महिलाओं और युवतियों से चर्चा कर उन्हें शासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जावेगी। ➡️ *यात्री वाहनों एवं मुख्य स्थानों पर चस्पा किए जा रहे पंपलेट :-* अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों में जागरूकता कार्याक्रम आयोजित कर महिला यात्रियों को पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है साथ ही एक पेम्पलेट भी बसों, ऑटो एवं अन्य यात्री वाहनों में चस्पा किए गए है, जिसमें :- 👉 पुलिस हेल्प लाईन नम्बर - 100 👉 महिला हेल्पलाईन नम्बर - 1090 👉 चाइल्ड हेल्पलाईन नम्बर - 1098 👉 सी.एम. हेल्पलाईन नम्बर - 181 👉 रेल्वे हेल्पलाईन नम्बर -182 👉 पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर नम्बर-07792-230941 👉 पुलिस कंट्रोलरूम नम्बर-07792-23163 👉 महिला पुलिस थाना नरसिंहपुर नम्बर-7049141633 ➡️ *नरसिंहपुर पुलिस-हर कदम आपके साथ :-* मध्यप्रदेश पुलिस का मोबाइल ऐप MPeCop संकंट के समय युवती के पांच परिजनों एवं डायल 100 को SMS पहुच जाएगा। ➡️ *स्कूल-कॉलेजों के बाहर भी लगेंगे पेम्पलेट :-* महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता हेतु पेम्पलेट बस, ऑटो एवं अन्य यात्री वाहनों में लगाए गए है साथ ही अभियान के तहत जिले के सभी स्कूल कॉलेज के बाहर लगाए जा रहे है, ताकि किसी भी तरह के महिला अपराध हों तो तुरंत इन नंबरों पर पुलिस को जानकारी दी जा सके और पुलिस तत्काल कार्रवाई के लिए तत्पर रहे।

Tags :

जरूरी खबरें