Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: मंत्री श्री पटेल ने दिव्यांग पंजा कुश्ती विजेताओं का किया सम्मान

Aditi News Team

Sun, May 14, 2023
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने आज बड़वानी में जिला स्तरीय दिव्यांगजन पंजाब कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कृत खिलाड़ी 16 मई को भोपाल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिला स्तरीय दिव्यांग पंजा कुश्ती प्रतियोगिता की गई थी। इसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त मनोज पटेल, लोकेन्द्र आर्य, सोहन लोहारे, मोतीराम सेनानी, लता सोलंकी, रवीना बघेल, बीना जाधव, शांता किराड़े आदि विजेताओं का आज बड़वानी मे मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएँ दी और शाल-श्रीफल एवं शील्ड देकर सम्मान किया। सभी प्रतियोगी श्री कांता विकलांग सेवा ट्रस्ट झाकर के पूर्व छात्र हैं। इनके साथ इस अवसर बच्चों के मार्गदर्शक एवं ट्रस्ट के शिक्षक राजेंद्र निकुम का भी मंत्री श्री पटेल द्वारा शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें