Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

: भोपाल,बस स्टैण्डों में बढ़ायें यात्री सुविधाएँ,नगरीय विकास मंत्री सिंह ने की शहरी लोक परिवहन की समीक्षा

Aditi News Team

Mon, Jul 26, 2021

भोपाल। नगरों में स्थित बस स्टैण्ड में जरूरी सुधारों की योजना बनायें। नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने यह निर्देश शहरी लोक परिवहन की समीक्षा के दौरान दिये।

श्री सिंह ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट नागरिकों के लिए कितना फायदेमंद है, इसकी रिपोर्ट तैयार करें। शहरों के अन्दर और शहरों के बीच बसों का संचालन करने वाली कंपनियों की स्थिति की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि बीआरटीएस में दुर्घटनाएँ रोकने के लिए कड़े कदम उठायें।

प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री मनीष सिंह ने कहा कि कांप्रेहेंसिव मोबाइलिटी टेस्ट कराने की जरूरत है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज श्रीवास्तव ने शहरी परिवहन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृत योजना में शहरी परियोजना हेतु प्रदेश के 21 शहरों के लिए 261 करोड़ 89 लाख रूपये स्वीकृत किये गए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें