Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: भोपाल,नगरीय विकास मंत्री सिंह ने स्वीमिंग प्रतियोगिता चैंपियनशिप के विजेताओं को पुरस्कृत किया

Aditi News Team

Tue, Sep 28, 2021

इंदौर विजेता और भोपाल रहा उप विजेता

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रकाश तरण पुष्कर में 49वीं मध्यप्रदेश राज्य स्वीमिंग चैम्पियनशिप की विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। चार दिवसीय चैम्पियनशिप में विजेता टीम इंदौर और उप विजेता टीम भोपाल रही। चैम्पियनशिप के सफल प्रतियोगी बैंगलुरू में होने वाली स्पर्धा में भाग लेंगे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारा देश खेलकूद की प्रतियोगिताओं में लगातार सफलताएँ प्राप्त कर रहा है। हाल ही में आयोजित टोक्यो ओलम्पिक-2020 में भारत ने गत ओलम्पिक गेम्स की तुलना में सर्वाधिक मेडल प्राप्त किये हैं। होशंगाबाद के खिलाड़ी श्री विवेक सागर ने हॉकी में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। श्री सागर को सरकार ने एक करोड़ रूपये देने के साथ ही उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्ति भी दी है। सरकार ने खेल का बजट बढ़ाकर लगभग 200 करोड़ कर दिया है। खेलकूद के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश के विद्यार्थी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। भोपाल कुमारी जागृति अवस्थी ने यूपीएससी में महिला वर्ग में प्रथम और ओवरआल द्वितीय रैंक प्राप्त किया है। श्री सिंह ने तैराकों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आयोजकों को बधाई दी।

Tags :

जरूरी खबरें