Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: भोपाल,कलेक्टर अविनाश लवानिया ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

Aditi News Team

Sun, Jan 24, 2021

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी जिनको परेड ग्राउंड के उत्तरदायित्व  सौंपे गए हैं  वह सभी समय पर उपस्थित रहें ।

  रविवार 24 जनवरी की सुबह 8:30 बजे से गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल होगी,। समय पूर्व  सभी अधिकारी परेड ग्राउंड पहुंचकर अपनी व्यवस्थाओं को चेक कर लें और तैयारियों को अंतिम रूप दें ।बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलीप यादव, श्री आशीष वशिष्ठ एसडीएम, तहसीलदार और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

     कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के बाद स्वतंत्रता सेनानियों, लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान उनके निवास पर जाकर किया जाएगा इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सूची उपलब्ध करा दी गई है। सभी अधिकारी पूर्व में ही संबंधित परिवारों को सूचित कर दें और गणतंत्र दिवस के दिन  स्वतंत्रता सेनानियो,  लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का शाल और श्री फल से सम्मान करें।

    सभी कार्यालयों में लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिन कार्योंलयो  में झंडा वंदन होता है उसके आस पास साफ- सफाई की व्यवस्था करे और  राष्ट्रीय ध्वज की आचार संहिता अनुसार झण्डा वंदन करे।  साथ ही शाम को ध्वज उतारने के लिए भी कर्मचारी की ड्यूटी लगाए।

Tags :

जरूरी खबरें