Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: बैतूल,काजल को मिला नया जीवन (खुशियों की दास्तां),आरबीएसके के तहत रूमेटिक हार्ट डिसीज का हुआ नि:शुल्क इलाज

Aditi News Team

Wed, Mar 3, 2021

बैतूल। जिले के विकासखण्ड घोड़ाडोंगरी के ग्राम कुण्डीखेड़ा निवासी 16 वर्षीय काजल पिता श्री सगन भुसुमकर को जन्मजात रूमेटिक हार्ट डिसीज थी। काजल की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढऩे पर निजी चिकित्सालयों में उपचार हेतु परिजनों ने परामर्श किया तो लाखों रूपये का खर्च बताया गया। ग्राम की आशा कार्यकर्ता श्रीमती शांता तांडिलकर से काजल के पिता श्री सगन भुसुमकर ने सम्पर्क किया तो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत् मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अंतर्गत नि:शुल्क इलाज की जानकारी दी गई।
    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी के आरबीएसके चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सूर्यवंशी ने काजल को योजना के तहत् उपचार हेतु चिन्हित किया एवं परिजनों को समझाईश दी। काजल के नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु प्रकरण बनाकर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा द्वारा वरिष्ठ कार्यालय भेजा गया। इसके पश्चात् 25 जनवरी 2021 को काजल का ऑपरेशन सिद्धांता रेडक्रास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भोपाल में मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अंतर्गत सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
    काजल के परिजनों ने चर्चा के दौरान बताया कि काजल को नया जीवन शासन की मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अंतर्गत प्राप्त हुआ है। वे इस योजना से मिले लाभ के लिए शासन आभार मानते हैं।
 

Tags :

जरूरी खबरें