Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: बरसात में खोली नगर परिषद साईंखेड़ा की व्यवस्थाओं की पोल

Aditi News Team

Wed, Jul 19, 2023
रिपोर्टर- सचिन जोशी,सांईखेड़ा बरसात में खोली नगर परिषद साईंखेड़ा की व्यवस्थाओं की पोल गाडरबारा। नरसिंहपुर जिले की चर्चित नगर परिषद साईं खेड़ा का इन दिनों हाल बेहाल है बारिश का मौसम चल रहा है नगर परिषद द्वारा बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा जिससे आए दिन पूरे नगर में जगह जगह लोगों के घरों तक पानी भर रहा है लेकिन नगर परिषद साईखेड़ा का अमला कुंभकरण की नींद में सोया हुआ है नगर परिषद के जानकी विहार कॉलोनी के गार्डन में हनुमान जी के मंदिर के परिसर में तलाब जैसी स्थिति बनी हुई है जहां पर रोज सुबह शाम लोग घूमने जाते हैं एवं महिलाओं कॉलोनी वासियों द्वारा मंदिर में पूजन अर्चन किए जाते हैं एव राष्ट्रीय स्वयं संघ की शाखा भी इसी परिसर में लगती है कॉलोनी वासियों एवं नगर वासियों ने इस परिसर में वृक्षारोपण भी किया था लेकिन परिसर में पानी भर जाने के कारण हरे-भरे वृक्ष खत्म होने की कगार पर है कॉलोनी वासियों द्वारा लगातार नगर परिषद साईं खेड़ा से निवेदन किया गया कि इस परिसर का पानी निकासी के लिए कोई प्रयास किया जाए तो इस परिसर के वृक्ष एवं लोगों को पूजा पाठ करने एवं घूमने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Tags :

जरूरी खबरें