Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

श्री अरविंद घोष जी की 154वीं जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

: प्रतिमा का अनावरण_नगर परिषद देवरी में, विधायक ने किया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

Aditi News Team

Sat, Apr 15, 2023
प्रतिमा का अनावरण_नगर परिषद देवरी में, विधायक ने किया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण Reporter _kamarrana देवरी___रायसेन जिले की नगर परिषद देवरी के पार्क में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 14 अप्रैल शुक्रवार सांध्य को समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। सर्वप्रथम नगर के अंबेडकर भवन से ढोल धमाकों और डीजे के साथ एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, यह रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होकर नगर परिषद पहुंची। जहां नगर वासियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। नगर परिषद देवरी में, उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास उनके सहयोग से आज संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उन्होंने फीता काटकर विधिवत रूप से बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण से पूर्व अंबेडकरवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने विधायक देवेंद्र पटेल को साफा और माला से स्वागत किया। प्रतिमाअनावरण के पहले नगर के बस स्टैंड में एक विशाल जनसभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधायक देवेंद्र पटेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के जीवन संघर्ष से सफलता की कहानी देश के लोगों के लिए मिसाल है उन्होंने कहा कि यह उनकी खुशनसीबी है कि उन्हें संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने का मौका मिल रहा है। इस मौके पर अनुसूचित जाति के प्रांतीय महासचिव हेमंत नरवरिया ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाल इस मौके पर---विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास के साथसाथ, नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, प्रांतीय महासचिव हेमंत नरवरिया , ठाकुर वीरेंद्र सिंह, अनुसूचित जाति प्रवक्ता रमन बामने,पार्षद अशोक मामा, गरुण रघुवंशी इरशाद खानसंतोष रघु ,महेंद्र सोनी, परसोत्तम रघु ,बलवंत रघु, शरद कुमार बरसिया, नितेश रघुवंशी, हनुमंत बोध, पोप सिंह बरेली, करोड़ी लाल जी,बालकिशन शिक्षक ,हाकम सिंह शिक्षक, रामसेवक ,अशोक सोमिया, पार्षद दिनेश कुमार बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष गोटीराम बघेल, अशोक ठेकेदार उदयपुरा, कैलाश बघेल, आशीष बघेल, अशोक, कमलेश बघेल, भगवत ,रघुवीर बघेल गणेश बघेल, भुजबल, सुरेश नेता ,राजू बघेल, बालाराम, हरप्रसाद नरवरिया, मन्नूलाल चौधरी उदयपुरा, शुभेंद्र,एवं हजारों की तादाद में अहिरवार समाज के युवक एवं युवतियां मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें