Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

श्री अरविंद घोष जी की 154वीं जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अभिनव पहल यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Aditi News Team

Sun, Apr 9, 2023
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार की अभिनव पहल यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा अभिनव पहल करते हुए यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता स्टेडियम ग्राउण्ड से शुरू होकर सतीश टाकीज, सुभाष चौक, नगर पालिका होते हुए पुनः स्टेडियम ग्राउण्ड में समाप्त हुयी। दौड़ प्रतियोगिता में यातायात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा अन्य युवकों सहित कुल 70 लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के उपरान्त विजेता क्रमशः मयंक चौहान, सत्यम श्रीवास्तव, शिवम एवं हनी को शील्ड एवं सभी वॉलंटियर्स को मेडल एवं टी शर्ट प्रदान की गई। प्रतिभागियों को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सीट बेल्ट लगाने, वाहन तेज न चलाने, रेफ्लेक्टर लगाने, हेलमेट लगाने आदि सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले वासियों से अपील की गयी कि यातायात नियमों का पालन किया जाए तो दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें