Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

"साधनों का उपयोग करें,उपभोग और आसक्ति से बचें" निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज

अब राखी केवल धागा नहीं,न रिश्तों की कोई रस्म भर है, यह उस विश्वास का नाम है, जो हर रिश्ते के साथ खड़ा है।

पोहा दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल होने की आ रही जानकारी

तराना म्यूजिकल ग्रुप के गायक गायिका कलाकारों ने सुमधुर गीतों के माध्यम से स्वरांजलि दी

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा सीसीटीएनएस में कार्यरत कर्मचारियों की ली गयी बैठक

Aditi News Team

Sun, Apr 2, 2023
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा सीसीटीएनएस में कार्यरत कर्मचारियों की ली गयी बैठक सीसीटीएनएस कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार के लिए दिये आवश्यक दिशा निर्देश अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया पुरूस्कृत आज दिनांक 2-4-2023 केा शाम 4 बजे पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा की उपस्थिति में थानों में सीसीटीएनएस मंे कार्यरत आरक्षक/प्रधान आरक्षकों की एक बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने कहा कि सी.सी.टी.एन.एस. प्रेाजैक्ट बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, राष्ट्रीय ई-गर्वेनंेस योजना अन्तर्गत अपराध एवं अपराधियों का वास्तविक समय मे पता लगाने हेतु सूचना प्रोैद्योगिकी की सहायता से अपराधियो की उच्च स्तरीय राष्ट्र व्यापी ट्रैकिंग प्रणाली के सृजन हेतु सी.सी.टी.एन.एस. को मिशन मोड परियोजना के रूप मे प्रारम्भ किया गया है। आपने पुलिस मुख्यालय से प्राप्त रैंकिंग के पैरामीटर पर सीसीटीएनएस प्रभारी एवं सीसीटीएनएस ऑपरेटरों से चर्चा कर सीसीटीएनएस कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिशा निर्देश देते हुये निदेर्शित किया कि आप सभी के द्वारा अपराध विवरण फार्म, नक्शा मौका, केस डायरी, चरित्र सत्यापन का पंजीकरण एवं निराकरण, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, भी भरना है, अक्षांश-देशांश, गुमशुदा व्यक्ति/गिरफ्तार व्यक्ति/मर्ग में अज्ञात मृतक की फोटो आवश्यक रूप से अपलोड करें। अभियुक्त, संदेहियों के प्रथम नाम, मध्य नाम, अंतिम नाम एवं उप नाम को पृथक पृथक दर्ज करें, अभियुक्त का मोवाईल नंबर एवं संबंधी का नाम एवं मोवाईल नंबर भरा जावे, अपराध घटित होने पर अपराध की प्रवृत्ति, तरीका का उल्लेख करना, अपराध के उद्देश्य का उल्लेखित करना, आयु, लिंग आदि का उल्लेख, संदेहीयों के शरीरिक बनावट हुलिया आदि की सही.सही डाटा फीड करना। डाटा एंट्री में सीसीटीएनएस कर्मचारी द्वारा जो सूक्ष्म.सूक्ष्म गलतियॉ की जा रही थी उन गलतियों पर सुधारात्मक नजरियें से सुधार करने हेतु सुझाव दिया गया जिससे भविष्य में डाटा एंट्री में सुधार होकर त्रुटि की गुंजाईश न रहे। आपके द्वारा थानों में सीसीटीएनएस डाटा फीडिंग मे अच्छा कार्य करने वाले आरक्षकों को नगद पुरूस्कार एवं प्रशंसा से पुरूस्कृत भी किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें