Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: पीएसएम कालेज के दल ने की आदर्श स्कूल की मॉनिटरिंग 

Aditi News Team

Mon, Nov 14, 2022
पीएसएम कालेज के दल ने की आदर्श स्कूल की मॉनिटरिंग गाडरवारा। गत दिवस प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान (पीएसएम) जबलपुर से आशीष माथुर एवं अक्षय तिवारी द्वारा स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा की मॉनिटरिंग की गई। इस अवसर पर शाला स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया । मॉनिटरिंग के दौरान उन्होंने उपस्तिथि पंजी एवं शिक्षको द्वारा कराए जा रहे शिक्षण कार्यो की जानकारी ली। उनके द्वारा विषय की पाठ योजनाएं सूक्ष्म शिक्षण कौशल प्लान आदि का अवलोकन कर जांचा गया एवं सभी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कक्षा में जाकर बच्चों से संवाद किया और समस्त स्टाफ के साथ ओशो रजनीश के उस कक्षा कक्ष को देखा जहां बैठकर उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की‌ थी। इस अवसर पर प्राचार्य के के वर्मा एवं समस्त शाला स्टाफ द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर डॉ सुशील शर्मा, राजेश गुप्ता, आर पी महिलांग, के के शर्मा, रामकुमार कौरव, ज्योति पाराशर, अर्चना नामदेव सहित लालजी प्रसाद कपाड़िया, अर्चना जायसवाल, विनीता नागवंशी एवं वर्षा सकवार आदि उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें