Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

Aditi News Team

Mon, Nov 7, 2022
नरसिंहपुर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताये नशे के दुष्परिणाम नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताने के लिए गोटेगांव के फव्वारे चौक पर नुक्कड़ नाटक सीएमसीएलडीपी के छात्र- छात्राओं एवं प्रस्फुटन समितियों के सहयोग से मप्र जन अभियान परिषद के तत्वावधान में किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया गया कि नशा कैसे परिवार और समाज को दीमक की तरह खोखला कर विकास की राह अवरूद्ध कर रहा है। लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताकर कहा गया कि नशे को त्याग देना चाहिये। नुक्कड़ नाटक के पश्चात विकासखंड समन्वयक श्री प्रतीक दुबे ने लोगों को नशे से दूर रहने की समझाइश दी और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। परामर्शदाता डॉ. आशीष ठाकुर ने लोगों से कहा कि हमें जागरूकता लाकर समाज को नशे के सेवन से मुक्त कराना है। महेश पटैल ने नशे के दुष्परिणाम बताये। नुक्कड़ नाटक में छात्र भूपेन्द्र परिहार, संदीप यादव, श्रीराम ठाकुर, रोहित ठाकुर, अतुल सक्सेना आदि की भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें