Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: नर्मदापुरम,सांतवे वेतनमान की अंतरराशि व माह अगस्त के मासिक वेतनों का भुगतान करे नगरपालिका 

Aditi News Team

Sat, Aug 12, 2023
सांतवे वेतनमान की अंतरराशि व माह अगस्त के मासिक वेतनों का भुगतान करे नगरपालिका नर्मदापुरम - भा.म.सं. से संबध्द न.पा.कर्म.मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा बताया हैं कि 30 अगस्त को हिंदुओं का महान पर्व रक्छाबधंन पड रहा है माह जुलाई के मासिक वेतन का भुगतान आज तक किसी भी कर्मचारी को नहीं किया गया है ऐसी विषम परिस्थिति में पर्व की गरिमा को समझते हुये माह अगस्त के मासिक वेतनों का भुगतान व एक रोकी हुई सांतवे वेतनमान की अंतरराशि का भुगतान संचित निधि या अन्य किसी मद से नगरपालिका को करना चाहिए इस संबध में शासन स्तर पर कार्यवाही किये जाने हेतु आवश्यक पत्र व्यवहार करना उचित होगा मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश अत्रे ने आगे बताया हैं कि अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुये सहायक राजस्व निरीछक कर्मचारियों ने कई बार बडे राजस्व बकायादारो को विगत वर्षो से बकाया राजस्व बिल वितरण किये गये लोक अदालत लगाई गई इसके बाद भी बडे बकायादारो की सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड रहा है बकाया बसूली को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष महोदया, सीएमओ साहब, राजस्व विभाग के सभापति व अन्य संबधित सम्माननीय पार्षदगण यह समझे कि जो बडे बकायादार राजस्व उपभोक्ता हैं उनसे बलपूर्वक राजस्व वसूली का कार्य सहायक राजस्व निरीछक कर्मचारी नहीं कर सकते उन पर नगरपालिका अधिनियम की धारा 174, 175, 178 के पालन में विधि सम्मत कार्यवाही की जावे अभी कुछ दिन पहले नगरनिगम जबलपुर ने विधि सम्मत कार्यवाही कर बडे राजस्व बकायादारो के बैंक खाते बंद करवा दिये थे ऐसी विधि सम्मत कार्यवाही नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम करने में सक्षम है बस बिलपावर मजबूत होना चाहिए जबकि मजदूर संघ विधि सम्मत कार्यवाही व चौक चौराहों पर बडे बकायादारो के नाम सार्वजनिक किये जावे जावे कई बार समझाइश दे चुका है परंतु जिला प्रशासन, परिषद प्रशासन के अधिकारी आये दिन मासिक वेतनों को रोकने, वेतनवृद्धि रोकने, निलंबन, व सेवा समाप्ति की आये दिन मानसिक प्रताड़ना देते है वह किसी भी तरह उचित नहीं है बसूली कार्य के साथ ही उनसे अन्य सर्वे कार्य किये जाने हेतु नित्य अन्य आदेश भी जारी किये जाते हैं छमता से अधिक कार्य के कारण कर्मचारियों व अधिकारियों के मध्य मतभेद व तनाव बढ रहा है जो कि किसी के भी पक्ष में उचित नहीं है। मजदूर संघ ने मध्य प्रदेश शासन, जिला प्रशासन, परिषद प्रशासन से अपेक्षा कि है कि रक्छाबधंन जैसे महान पर्व की गरिमा को समझते हुये बकाया सांतवे वेतनमान की अंतरराशि के भुगतान एंव माह अगस्त के मासिक वेतनों का भुगतान सभी कर्मचारियों को किया जावे किसी भी कर्मचारी के मासिक वेतन का भुगतान न रोके जावे यथा शीघ्र उचित संभव प्रयास कर कर्मचारियों को आर्थिक लाभ दिया जावे एंव बडे बकायादारो पर विधि सम्मत कार्यवाही के पहले शहर के चौक चौराहों पर सूचीवार नाम सार्वजनिक किये गये तो आने वाले समय में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे देखने में आयेगें ।

Tags :

जरूरी खबरें