Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: नरसिंहपुर,30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर का दिया गया आवासीय प्रशिक्षण

Aditi News Team

Sat, Mar 6, 2021

नरसिंहपुर। सेन्ट- आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर में ब्यूटी पार्लर आवासीय (30 दिवसीय) प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को सेंट आरसेटी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीईओ जिला पंचायत केके भार्गव, विशेष अतिथि जिला प्रबंधक एनआरएलएम ज्वाला कारोसिया, निदेशक आरसेटी सीएस तिवारी, गगन शर्मा एवं मास्टर ट्रेनर श्रीमती उषा जैन उपस्थित रहे।
   सीईओ जिला पंचायत श्री भार्गव ने कहा गया कि ब्यूटी पार्लर एक कला है, जिसमें निरंतर प्रयास करते रहने से व्यक्ति में निखार आ जाता है। अपने आपमें आत्म विश्वास रखें, क्योंकि आत्मविश्वास से ही सफलता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। जिस व्यक्ति में आत्म विश्वास होता है ईश्वर भी उसकी मदद करता है। कार्य के प्रति ईमानदारी व लगन से कार्य करें, इससे आपको अवश्य ही सफलता हासिल होगी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की।
   विशेष अतिथि श्री ज्वाला ने बताया गया कि कोविड के दौरान बैच चलाना एक सराहनीय कार्य है। ब्यूटी पार्लर बैच में जितनी भी दीदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वे सभी स्वसहायता समूह की से जुड़ी हुई हैं। प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर खोलने एवं बैंक से व्यवहार बनाने की सलाह दी।
   श्री तिवारी ने इस वित्तीय वर्ष में 9 वां बैच ब्यूटी पार्लर आवासीय प्रशिक्षण (30 दिवसीय) के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को पार्लर के अतिरिक्त बैंकिंग के बारे में भी विभिन्न जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण ने प्रशिक्षणार्थियों में नेतृत्व की भावना का विकास किया है। कार्यक्रम में असेसमेंट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संकाय सदस्य आशीष नामदेव ने व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें