Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

: नरसिंहपुर । कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा

Aditi News Team

Fri, Oct 1, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने अधिक समय से लंबित शिकायतों के तत्परता से निराकरण पर जोर दिया। समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के बिंदुओं पर भी बैठक में चर्चा की गई।

         कलेक्टर ने तहसीलदार गाडरवारा को नामांतरण, सीमांकन व बटवारे के प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत आपूर्ति एवं वोल्टेज से संबंधित शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, भू- अभिलेख, नल- जल योजना आदि से संबंधित शिकायतों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिये।

         बैठक में सहायक कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें