Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: नरसिंहपुर,शासकीय कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा की प्रतीकात्मक हङताल

Aditi News Team

Fri, Jul 28, 2023
रिपोर्टर ,संदीप राजपूत,नरसिंहपुर शासकीय कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा की प्रतीकात्मक हङताल नरसिंहपुर। आज मप्र,लिपिक वर्गीय कर्मचारी , पटवारी संघ नरसिंहपुर, राजस्व निरीक्षक संघ,मप्र, लघु वेतन कर्मचारी संघ, मप्र, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ, मप्र, वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ, मप्र, पेंशनर संघ, के संयुक्त मंच के प्रांतीय आव्हान पर प्रथम चरण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कलेक्टर कार्यालय के समक्ष दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मंच की 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में किया गया। उक्त धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ,अध्यक्ष पटवारी संघ नरसिंहपुर, अध्यक्ष मप्र, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ, अध्यक्ष मप्र, लघु वेतन कर्मचारी संघ, अध्यक्ष वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ, अध्यक्ष मप्र पेंशनर समाज, के साथ मप्र, डिप्लोमा इजी, ऐसो, मप्र, स्वास्थ कर्मचारी संघ, मप्र, वन कर्मचारी संघ,, मप्र कोष एवं लेखा लिपिकीय कर्मचारी संघ के अलावा जिले के विभिन्न कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। यदि शासन हमारी 17 सूत्रीय मांगों पर विचार नहीं करता है तो आगामी 4 अगस्त को प्रदेश के समस्त आधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें