Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: नरसिंहपुर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य जिले में चलाए गए अभियान “अभिमन्यु”का हुआ समापन।

Aditi News Team

Mon, Jun 19, 2023
महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य जिले में चलाए गए अभियान “अभिमन्यु”का हुआ समापन। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में जिले में के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिनांक 12 जून 2023 से 19 जून 2023 तक चलाए जा रहे अभियान ‘‘अभिमन्यू" का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। समाज में लड़कों/ पुरूषों को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। इस हेत संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान "अभिमन्यु" संचालित किया गया था। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला नरसिंहपुर में भी पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में अभिमन्यु अभियान चलाया गया जिसका जिले वासियों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया गया। ◼️ *जागरूकता रैली/नुक्कड सभाओं के माध्यम से आमजनों तह पहुचाया गया संदेश :-* ‘‘अभिमन्यु" अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस की टीमों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रैली के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचकर वहां अभिमन्यु कटआऊट का सेल्फी पांइट लगाकर लोगों को अभियान के मुख्य उद्देश्य के संबंध में संदेश दिया गया एवं महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल निर्मित हो इसके लिये लड़को/पुरूषों को महिलाओं के प्रति सम्मान व उनकी सुरक्षा में वे पूर्ण सहभागी बनने के लिये प्रेरित किया गया। ◾ *महिला सुरक्षा को लेकर जारी किए गए हेल्पलाईन नम्बरों की दी गयी जानकारी :-* उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) राजेश्वरी कौरव एवं नरसिंहपुर पुलिस टीम द्वारा महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे अपराधो एवम ऐसे अपराधो की रोकथाम हेतु बने कानूनों के बारे समझाया गया साथ ही उपस्थित बालक बालिकाओं उनके परिजनों को जेंडर सेंस्टाइजेशन के संबंध में समझाया साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 आदि का प्रचार प्रसार किया गया। 🔳 *थाना करेली क्षेत्र में जागरूकता रैली एवं नुक्कड सभाओं के साथ हुआ अभियान "अभिमन्यु" का समापन :-* जिले में दिनांक 12 जून 2023 से 19 जून 2023 तक चलाए गए विशेष अभियान अभिमन्यु के तहत थाना करेली क्षेत्र वरमान चौराहा, निरंजन चौराहा एवं मुख्य मार्गो में रैली एवं नुक्कड सभाओं के उपरान्त अभियान का समापन किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें