Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: नरसिंहपुर ,प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का दौरा कार्यक्रम

Aditi News Team

Thu, Mar 23, 2023
प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का दौरा कार्यक्रम प्रदेश के वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह शुक्रवार 24 मार्च एवं शनिवार 25 मार्च को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे यहां समीक्षा बैठक लेंगे और ओलावृष्टि की समीक्षा करेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री डॉ. शाह शुक्रवार 24 मार्च को दोपहर 2 बजे भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर जिले में सायं 6 बजे राजमार्ग चौराहा स्थित होटल गगन पैलेस आयेंगे। इसके बाद वे यहां सायं 7 बजे श्री अभिलाष मिश्रा एवं पार्टी के प्रमुख लोगों से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात रात्रि 8.30 बजे सर्किट हाऊस नरसिंहपुर आयेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह शनिवार 25 मार्च को प्रात: 9.30 बजे पार्टी कार्यालय नरसिंहपुर में कार्यकर्ताओं एवं बूथ विस्तारकों से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात वे प्रात: 10.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नरसिंहपुर में जिले की समीक्षा बैठक लेंगे और जिले में ओलावृष्टि की समीक्षा करेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री डॉ. शाह दोपहर दो बजे नरसिंहपुर से सड़क मार्ग द्वारा उमरिया जिले के बांघवगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें