Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: नरसिंहपुर, नर्मदा परिक्रमा पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति, पिछले चुनाव से पूर्व की थी दिग्विजय सिंह ने मां नर्मदा की परिक्रमा

Aditi News Team

Sat, Apr 1, 2023
रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिंहपुर नर्मदा परिक्रमा पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति, पिछले चुनाव से पूर्व की थी दिग्विजय सिंह ने मां नर्मदा की परिक्रमा नरसिंहपुर।मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और गोटेगांव विधायक नर्मदा प्रसाद प्रजापति अब नर्मदा परिक्रमा पर निकल पड़े हैं वैसे तो यह यात्रा 13 दिन की है जो वाहनों की जरिए पूरी की जाएगी, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले की जा रही इस परिक्रमा के भी अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं, *एनपी प्रजापति ने बरमान घाट में किया मां नर्मदा का पूजन अर्चन, पूजन अर्चन कर शुरू की अपनी परिक्रमा। दरअसल बीते विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने 192 दिन की लंबी परिक्रमा भी बरमान घाट से ही शुरू की थी, माना जा रहा है कि एनपी प्रजापति भी किसी बड़े मामले के चलते ही इस परिक्रमा पर निकले हैं, मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकले,,मां नर्मदा भक्त नर्मदा प्रसाद प्रजापति,, जैसे मां नर्मदा का नाम वैसा गोटेगांव विधायक का नाम।

Tags :

जरूरी खबरें