Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

: नरसिंहपुर, थाना मुंगवानी अंतर्गत ग्राम लवेरी में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत एवं 4 व्यक्ति घायल, तथा तीन जानवरों की भी मौत,

Aditi News Team

Thu, Sep 30, 2021

नरसिंहपुरआज दिनांक 30.09.2021 को दोपहर 3:00 बजे थाना मुंगवानी अंतर्गत ग्राम लवेरी हार में आकाशीय बिजली गिरनें से 2 महिलाओं की मृत्यु हो गयी । जिनका नाम मुलिया बाई पति तीरथ प्रसाद यादव उम्र 65 साल एवं रागनी पति हाकम सिंह यादव उम्र 30 साल दोनों निवासी ग्राम लवेरी हार है । साथ ही 04 व्यक्ति घायल हो गये है जो निम्नानुसार है ,हाकम सिंह पिता तीरथ प्रसाद यादव उम्र 30 साल, शारदा पिता हाकम सिंह उम्र 6 माह, चम्पाबाई पति संतोष कुमार ठाकुर उम्र 30 वर्ष, मनो बाई पति केरी ठाकुर उम्र 35 साल सभी निवासी ग्राम लवेरी है। घटना में 02 बैल एवं 01 पडा की भी मृत्यु हो गयी है। सूचना प्राप्त होने पर थाना मुंगवानी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुचकर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है । जहां घायलों का इलाज चल रहा है एवं मौके पर मृतकों की मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु जिला चिकित्सालय रवाना किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें