Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: नरसिंहपुर, जिले में 3 नवम्बर को साफ- सफाई एवं खेलकूद गतिविधियों का होगा आयोजन

Aditi News Team

Wed, Nov 2, 2022
जिले में 3 नवम्बर को साफ- सफाई एवं खेलकूद गतिविधियों का होगा आयोजन प्रमुख चयनित महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों के प्रज्जवलन का कार्यक्रम भी होगा नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के तहत राज्य शासन के निर्देशानुसार एक से 7 नवम्बर तक जिला एवं विकासखंड स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार 3 नवम्बर को जिले के ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरूषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों की साफ- सफाई से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। साथ ही प्रमुख चयनित महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों के प्रज्जवलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। इसी तरह योगा, सूर्य नमस्कार, खो- खो, कबड्डी, व्हॉलीवाल, दौड़, बैडमिंटन आदि इनडोर एवं आउटडोर खेल गतिविधियों का आयोजन जिला, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया जायेगा। इस सिलसिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इन गतिविधियों का सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। राज्य शासन द्वारा संरक्षित जिले के स्थलों पर उक्त गतिविधियों का आयोजन अनिवार्य रूप से करने के लिए निर्देशित किया गया है। संरक्षित स्मारकों में तहसील गाडरवारा के तहत चौगान का किला, चौरागढ़, गोटेगांव के तहत पांडव मठ, नौनिया, करेली के तहत बरमानकलां के सोमेश्वर मंदिर व प्राचीन गरूड़ स्तंभ और नरसिंहपुर के तहत चतुर्भुजी बालाजी की मढ़िया बचई, पुराना गौड़ महल, राजमहल पिठहरा, श्री गरूड़ देव मंदिर ग्राम गरारू, शिव मंदिर ग्राम गरारू एवं नरसिंह मंदिर नरसिंहपुर शामिल हैं। चिन्हित पर्यटन स्थलों में तहसील करेली के तहत ब्रम्हांड घाट बरमान, हाथी घाट, सरसला पहाड़ी, रीछई जलाशय, छोटा धुंआधार, मृगन्नाथ व केरपानी में राजा हृदयेशाह की प्रतिमा स्थली, गाडरवारा के तहत चौगान का किला, लुक्का महादेव, रानी दहार, छोटा जबलपुर व धूनी वाले दादाजी, तेंदूखेड़ा के तहत चांवरपाठा का गोंडवाना किला एवं ढिलवार में ऐतिहासिक इमारत बावड़ी, गोटेगांव के तहत टोन घाट बरहटा, झौंतेश्वर आश्रम एवं बरहटा का पांडव मठ, पांडव गुफा और नरसिंहपुर के तहत नरसिंह मंदिर नरसिंह तालाब, गुरू गुफा, राजा बाबू, दादा महाराज (दूल्हादेव), गरारू का गरूड़ मंदिर एवं बवरिया जलाशय शामिल हैं।

Tags :

जरूरी खबरें